Breaking News: मधुबनी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रक

संतरा लेकर नासिक से सिलीगुड़ी जा रही थी ट्रक, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई

Feb 26, 2024 - 15:08
 0
Breaking News: मधुबनी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रक
फाइल फोटो

डेली न्यूज मिरर

मधुबनी (26 फरवरी 2024)

रिपोर्ट: मनीष सिंह यादव

मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मधुबनी जिलांतर्गत झंझारपुर से गुजर रही एनएच 57 पर भैरवस्थान कोतवाली क्षेत्र के पैटघाट के समीप सोमवार को एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक संतरा (नारंगी) लेकर नासिक से सिलीगुड़ी जा रही थी।

मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे के बाद पीछे से दरभंगा जा रही एक यात्री बस भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गई। लेकिन बस में सवार यात्रियों को कुछ नहीं हुआ, वहीं ट्रक के चालक एवं खलासी को मामूली चोट आई है। भैरवस्थान के थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि ट्रक को खाली करवाकर साइड किया जा रहा है। वहीं अनलोड किए गए संतरा के बक्से को एकतरफ रखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रक काफी तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पलट गई।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist