महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम का आयोजन  

महिलाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से अवगत कराया गया

महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम का आयोजन  

Daily News Mirror

मिर्जापुर | बुधवार, 06 मार्च 2024 | अजय कुमार पाल

विकासखंड जमालपुर के ब्लॉक सभागार में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के बारे में ऑनलाइन संवाद के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें स्वयं सहायता समूह/ग्राम संगठनों/ संकुल स्तरीय संघ के प्रतिनिधियों, लखपति दीदी, प्रोड्यूसर ग्रुप, एफपीओ जैसे संगठनों की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही। ऑनलाइन संवाद में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु शासन द्वारा चलाए गए योजनाओं के बारे में बताया गया एवं स्वयं सहायता समूह के द्वारा महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित बैंक सखी, समूह सखी, कृषि सखी आदि महिलाओं की भी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जमालपुर मंजू देवी, पूर्व प्रमुख आनंद सिंह उर्फ बंटू, खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार, एडीओ आईएसबी मुकेश कुमार शर्मा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमारी विश्वकर्मा, वीएम एम विभा सिंह, जोशी पटेल, धीरज सिंह, मनीष कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे।