मंत्री बनते ही तेवर में आए ओम प्रकाश राजभर, बोले मुख्यमंत्री से कम नही मेरा पावर

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिखाए अपने तेवर

मंत्री बनते ही तेवर में आए ओम प्रकाश राजभर, बोले मुख्यमंत्री से कम नही मेरा पावर
File photo

Daily News Mirror

लखनऊ | 07 मार्च 2024 | 08:11 hr | Shakti Tiwari

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने मंत्री बनने के 3 दिन बाद अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की मैने आप सब से वादा किया था की मंत्री बनूंगा वो वादा हमने आज पूरा किया और हमें सपथ दिलाने स्वयं मुख्यमंत्री भी आए। आगे बोलते हुए उन्होंने खुद को गब्बर सिंह भी कहा और अपने कार्यकर्ताओं से कहा की थाने-चौकी जाते समय पीला गमछा पहन के जाएं जिससे वहां के एसपी दरोगा को ऐसा प्रतीत होगा जैसे उनके सामने मंत्री ओम प्रकाश राजभर ही हैं। उन्होंने अपनी तुलना मुख्यमंत्री से भी की और खुद को शोले फिल्म के गब्बर जैसा बताया।

आपको बता दें की सुभासपा पार्टी के पास अभी 6 विधायक हैं और प्रदेश में पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक करीब 12% वोटर भी इस समाज से हैं, जिसको देखते हुए राजभर को लोकसभा चुनावों से पहले मंत्री पद दिया गया है।