HIV पॉजिटिव मिली एक रात की लुटेरी दुल्हन, 5 शादियां कर लूट चुकी है लोगों को, संपर्क मे रहे दर्जन भर लोग तनाव में

Jun 25, 2024 - 15:58
 0
HIV पॉजिटिव मिली एक रात की लुटेरी दुल्हन, 5 शादियां कर लूट चुकी है लोगों को,  संपर्क मे रहे दर्जन भर लोग तनाव में

डेली न्यूज़ मिरर

मुजफ्फरनगर| 25 जून 2024| नवीन कुमार

UP के मुज़फ्फरनगर मे फिल्म डॉली की डोली के अंदाज में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग में पांच बार एक रात की दुल्हन बन चुकी युवती निक्की एचआईवी पॉजिटिव मिली। अब पीड़िता के संपर्क में आए लोग भी गुपचुप तरीके से अपनी जांच करा रहे हैं। 

तितावी थाना क्षेत्र के खेड़ी दूदाधारी निवासी बादल ने  उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर निवासी युवती के साथ एक मार्च को शादी की थी। दुल्हन निक्की विदाई के बाद अपने भाई के साथ ससुराल आई थी। रात में सभी सो गए थे तभी दोनों भाई-बहन सुबह के समय घर में नहीं मिले। घर में रखे जेवर व नगदी, मोबाइल व सामान गायब था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने छह मई को दुल्हन निक्की समेत सात आरोपी पकड़कर गैंग का खुलासा किया था। तब से ही दुल्हन जिला कारागार में बंद है। पिछले दिनों दुल्हन ने तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन से एचआईवी जांच कराने की बात कही। इस पर जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव निकली। एड्स की पुष्टि होते ही दुल्हन का उपचार शुरू कर दिया गया है।

एचआईवी पॉजिटिव ने की पांच शादियां

पुलिस जांच में सामने आया था कि एक रात की दुल्हन बनने वाली महिला अब तक पांच शादियां कर चुकी है। इसी अंदाज में वह सामान लेकर फरार हो जाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow