भारत- नेपाल सीमा पर तैनात SSB जवान की आकस्मिक मौत, जानें पूरा मामला

भारत- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवान की आकस्मिक मौत

भारत- नेपाल सीमा पर तैनात SSB जवान की आकस्मिक मौत, जानें पूरा मामला

डेली न्यूज मिरर

मधुबनी, बिहार (27 जनवरी 2024)

भारत- नेपाल सीमा पार तैनात SSB 48वीं बटालियन मुख्यालय जयनगर के अंतर्गत वाही सीमा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव (वि.प.स. 13150779) का शनिवार को अचानक निधन हो गया। एसएसबी द्वारा मीडिया को दिए गए जानकारी के मुताबिक रामनिवास यादव को सीने में दर्द हुआ और अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें नजदीकी स्वास्थ केंद्र CHC उमगांव ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। बीच में ही तबियत अधिक बिगड़ जाने के बाद उन्हें आनन- फानन में जयनगर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद शरीर को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया।

हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव मूल रूप से मध्यप्रदेश के दतिया जिले के निवासी थे। वह साल 2005 से सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कार्यरत थे। हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी कैलाशी देवी, पुत्री कुमारी वैष्णवी और पुत्र रणवीर सिंह यादव को छोड़ गए हैं।

इस दौरान SSB 48वीं वाहिनी मुख्यालय जयनगर के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। कमांडेंट सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुनिया में कुछ सच हो ना हो ,इस धरती पर जो जन्म लिया है एक दिन उसकी मृत्यु तय है।

इस दौरान उप कमांडेंट विवेक ओझा, उप कमांडेंट संतोष कुमार निमोरिया सहित SSB के तमाम अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया।।