राजद नेता एवं पूर्व विधायक रामाशीष यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी आलाकमान ने फिर जताया भरोसा

मधुबनी राजद के जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए रामशीष यादव

Feb 5, 2024 - 01:16
 0
राजद नेता एवं पूर्व विधायक रामाशीष यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी आलाकमान ने फिर जताया भरोसा

डेली न्यूज मिरर

मधुबनी, 5 फरवरी 2024

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई है। इस बाबत राष्ट्रीय जनता दल जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आम जनमानस तक पहुंच बनाने के लिहाज से व्यापक सांगठनिक बदलाव कर रही है। 

इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल,मधुबनी की जिम्मेदारी पूर्व विधायक एवं आरजेडी नेता रामाशीष यादव को सौंपी गई है। बता दें कि राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक पत्र जारी करते हुए यह जानकारी दी है। जिला अंतर्गत सहाराघाट के लोमा गांव निवासी रामाशीष यादव को राजद का मधुबनी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राजद समर्थकों की माने तो रामशीष एक जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी एवं संगठन निश्चित रूप से मधुबनी में अधिक मजबूत होगी और आगामी लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist