बिहार में सियासी हलचल के बीच कई IAS अधिकारियों का तबादला, पटना के डीएम भी बदले गए

बिहार में सियासी हलचल के बीच कई IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार में सियासी हलचल के बीच कई IAS अधिकारियों का तबादला, पटना के डीएम भी बदले गए

डेली न्यूज मिरर

पटना (26 जनवरी 2024)

बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में शुक्रवार को कई IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। पटना के डीएम समेत कई अन्य जिले के जिलाधिकारियों को भी बदल दिया गया।

पटना के डीएम का तबादला

पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर का भी तबादला हो गया उनके जगह पर पटना की जिम्मेदारी शीर्षत कपिल अशोक को सौंपी गई है। वहीं सुब्रत कुमार सेन मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। समान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को जीविका का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। जबकि उन्हें विशेष सचिव मुख्यमंत्री का प्रभार भी दिया गया है।

वहीं मो. मकसूद आलम को गोपालगंज का जिलाधिकारी, रजनीकांत को लखीसराय का जिलाधिकारी तथा गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी को भागलपुर डीएम के पद पर पदस्थापित किया गया है।

कई सचिवों का भी हुआ तबादला

तबादले के इस सूची में कई सचिव का भी नाम है। कई सचिवों का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। इन तबादलों को भी वर्तमान की सियासी हलचल से जोड़कर देखा जा रहा है।।