तेजस्वी यादव के करीबी ने बोला हमला, नीतीश के प्रवक्ता ने दिया दो टूक जवाब

आरजेडी सांसद एवं जेडीयू प्रवक्ता में बयानबाजी तेज

Jan 26, 2024 - 15:48
Jan 31, 2024 - 05:58
 0
तेजस्वी यादव के करीबी ने बोला हमला, नीतीश के प्रवक्ता ने दिया दो टूक जवाब

डेली न्यूज मिरर

पटना (26 जनवरी 2024)

बिहार में बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच अब RJD -JDU के प्रवक्ताओं के बयानों में तल्खी बढ़ने लगी है। बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच आरजेडी के सांसद और तेजस्वी यादव के करीबी मनोज झा ने सीएम नीतीश कुमार से संशय की स्थिति को दूर करने की मांग की तो नीतीश के प्रवक्ता ने दोटूक जवाब दे दिया।

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार कभी संशय में नहीं रहते हैं। वे फ्रंटफुट की राजनीति करते हैं। जेडीयू में किसी तरह का कोई संशय नहीं है, अब जिनको संशय है वो जानें...।

गौरतलब है कि बिहार में फिर एकबार सत्ता परिवर्तन की सियासी अटकलें तेज हो गई है। नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब होते हुए कई मौकों पर तेजस्वी यादव पर हमला करते नजर आ रहे हैं और इसी कारण से एकबार फिर सियासी पंडित कह रहे हैं कि फिर नीतीश कुमार पाला बदल सकते हैं।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist