हैवानियत की हदें की पार!, पहले यशश्री को मारा फिर प्राइवेट पार्ट कुचला, चेहरा कुचलकर झाड़ियों में फेंका

Jul 29, 2024 - 08:49
Jul 30, 2024 - 11:17
 0
हैवानियत की हदें की पार!, पहले यशश्री को मारा फिर प्राइवेट पार्ट कुचला, चेहरा कुचलकर झाड़ियों में फेंका
File Photo: यशश्री शिंदे

Daily News Mirror

मुंबई| 29 जुलाई 2024| योगेश कुमार

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पिछले दिनों हुई यशश्री शिंदे हत्याकांड का खुलासा हो गया है! महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के उरन में पुलिस को बुरी तरह कुचली हुई एक 20-22 साल के लड़की की लाश मिली थी। उसके प्राइवेट पार्ट को भी कुचला गया था। लाश के साथ ऐसी हैवानियत की गई थी कि उसे पहचानना भी मुश्किल हो गया था। अब इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा हो गया है! हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि लड़की को कुछ सालों पहले परेशान करने वाला टैक्सी ड्राइवर दाऊद ही है!, जिसे शिकायत के बाद जेल हो गई थी। पुलिस को सीडीआर से मिली अहम जानकारी के मुताबिक कर्नाटक निवासी सद्दाम ही लड़की का कातिल हो सकता है। 

2 दिन पहले एक दंपति ने अपनी बेटी के गुम होने की शिकायत पुलिस में की थी। पुलिस ने उनके बताए अनुसार लड़की के बॉडी को मैच करवाने के बाद माता-पिता को शिनाख्त के लिए बुलाया था। लड़की जो कपड़े घर से पहनकर निकली थी और उसके कमर पर बने टैटू से अपनी बेटी की पहचान कर दोनों फफक कर रोने लगे।

इस जघन्य अपराध का संदिग्ध आरोपी सद्दाम 2019 से यशश्री का पीछा कर रहा था। फिलहाल सद्दाम फरार है और उसका नंबर बंद जा रहा। महाराष्ट्र पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे का असली मकसद और हत्यारे का पता चल सकेगा।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow