किसान आंदोलन से दूर क्यों हैं दक्षिण भारत के किसान, पढ़े ये रिपोर्ट

दिल्ली कूच करने पर आमादा हैं किसान,दिल्ली पुलिस ने सभी सीमाओं को किया सील

Feb 23, 2024 - 08:03
 0
किसान आंदोलन से दूर क्यों हैं दक्षिण भारत के किसान, पढ़े ये रिपोर्ट
फाइल फोटो

डेली न्यूज मिरर

नई दिल्ली (23 फरवरी 2024)

रिपोर्ट: प्रह्लाद कुमार 

देश में किसान एमएसपी की गारंटी सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर फिर एकबार सड़क पर उतर आए हैं। किसान दिल्ली कूच करने पर आमादा हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस एवं प्रशासन ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक दिया है। दिल्ली की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और दिल्ली की सीमाओं पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

दक्षिण भारत के किसान क्यों हैं आंदोलन से दूर

किसान आंदोलन के बीच जो एक प्रमुख और विचारणीय प्रश्न है वह है कि आखिर दक्षिण भारत के किसान इस आंदोलन से दूर क्यों हैं? आपको बता दें कि आंदोलनरत अधिकांश किसान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं।

माना जा रहा है कि हरित क्रांति के व्यापक प्रभाव वाले प्रदेश पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश हैं। इन क्षेत्रों में कृषि की एक व्यापक और समृद्ध परंपरा है वहीं इसके उलट दक्षिण भारत में कृषि की एक अलग पद्धति है। इतना ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत में अधिकांश तौर पर नकदी फसल की खेती को प्रोत्साहित किया जाता है। यही कारण है कि पूर्व के किसान आंदोलन में भी और वर्तमान में जारी किसान आंदोलन से दक्षिण भारतीय किसानों ने दूरी बना रखी

है।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist