विमलेश कुमार चौधरी बने मधुबनी के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पूर्व में भी इन कारणों से काफी सुर्खियों में रहे हैं

Feb 24, 2024 - 14:39
Feb 24, 2024 - 19:11
 0
विमलेश कुमार चौधरी बने मधुबनी के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पूर्व में भी इन कारणों से काफी सुर्खियों में रहे हैं

डेली न्यूज मिरर

मधुबनी, बिहार (24 फरवरी 2024)

रिपोर्ट: मनीष सिंह यादव

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने तमाम विवादों के बीच विभाग में बड़ा उलटफेर किया है। दरअसल बिहार में 20 जिला शिक्षा पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है और सभी अधिकारियों को अपने नव दायित्वों को ग्रहण करने के लिए तीन दिनों का समय दिया गया है।

विमलेश कुमार चौधरी बने मधुबनी के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी

लखीसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में तैनात विमलेश कुमार चौधरी को मधुबनी का जिला क्रार्यक्रम पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि विमलेश कुमार चौधरी जनवरी 2022 में लखीसराय में बतौर जिला शिक्षा पदाधिकारी तैनात किए गए थे अब उन्हें मधुबनी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है साथ ही उन्हें अपने नव दायित्वों को ग्रहण करने के लिए तीन दिनों का समय दिया गया है।

अपने कारनामों से सुर्खियों में रहें हैं विमलेश कुमार चौधरी

विमलेश कुमार चौधरी अपने कारनामों से पूर्व में भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। बतौर जिला शिक्षा पदाधिकारी, लखीसराय उन्होंने अपने कार्यालय भवन की साफ सफाई, मरम्मत और रंग रोगन कराने में असमर्थता जताते हुए हाथ खड़ा कर दिया था, यह मामला साल 2022 का ही है। इन्होंने जिले के केआरके हाई स्कूल के तत्कालीन प्रधानाध्यापक जिलेश्वर पंडित को डीईओ कार्यालय भवन का रंग रोगन कराने का आदेश जारी किया था। जिसके बाद ये काफी सुर्खियों में आए थे।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist