ड्रमंडगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में पुआल में लगी आग

Nov 18, 2024 - 14:47
 0
ड्रमंडगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में पुआल में लगी आग
फोटो आग बुझाते ग्रामीण

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 18 नवंबर 2024| आशीष तिवारी 

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवां ग्राम पंचायत के बजनी मोहल्ला निवासी किसान राममणि बिंद के पुआल में सोमवार दोपहर बारह बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना के समय किसान का परिवार खेत पर काम करने गया था।

आग की लपटे उठती देखकर अगल बगल के लोगों के शोरगुल मचाने पर किसान दौड़कर घर आया। ग्रामीणों ने डिब्बा बाल्टी और मोटर पंप चालू कर आग पर काबू पाया। किसान राममणि निषाद ने बताया कि आग की चपेट में आने से तीन बीघा का पुआल और मड़ाई के लिए रखा धान का दस बोझ जलकर राख हो गया।

किसान के अनुसार आग से लगभग लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि आग से कच्चे मकान को कोई क्षति नहीं पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.