गड़बड़ा धाम मां शीतला के दरबार में भक्तों ने टेका मत्था 

Nov 18, 2024 - 13:21
 0
गड़बड़ा धाम मां शीतला के दरबार में भक्तों ने टेका मत्था 
फोटो माता शीतला गड़बड़ा धाम

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 18 नवंबर 2024| आशीष तिवारी 

हलिया, विकास खंड क्षेत्र के गड़बड़ा धाम में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दरबार में हाजिरी लगाई और मां के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

श्रद्धालुओं ने सेवटी नदी में आस्था की डुबकी लगाई और माला-फूल, लोटियां में जल भरकर, नारियल-चुनरी, पूड़ी-लपसी तथा मिष्ठान लेकर मां का दर्शन किया। मंगल आरती के बाद श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन पूजन कर मां के चरणों में प्रसाद अर्पित कर आशीष मांगा।

मंदिर के पुजारी रामाश्रय मिश्र और मंगल धारी मिश्र ने बताया कि मंगल आरती के बाद लोगों को दर्शन पूजन कराया गया और दस हजार श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में मत्था टेका। दर्शन-पूजन करने के बाद महिलाओं ने बांस के बने बर्तन और श्रृंगार के सामानों की खरीदारी की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.