पेपर लीक मामले में विधायक विपुल दूबे और बेदी राम समेत 18 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Jul 11, 2024 - 03:53
Jul 11, 2024 - 03:53
 0
पेपर लीक मामले में विधायक विपुल दूबे और बेदी राम समेत 18 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे

Daily News Mirror

लखनऊ | 11 जुलाई 2024| सचिन मिश्रा 

गाजीपुर के जखनिया और भदोही के ज्ञानपुर सीट से सुभासपा विधायक बेदी राम और विपुल दूबे के खिलाफ विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट पुष्कर उपाध्याय ने गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। पेपर लीक और भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड बेदी राम और विपुल दूबे समेत 18 लोगों के विरुद्ध यह वारंट जारी किया जाएगा। न्यायालय ने कृष्णा नगर इंस्पेक्टर को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि 26 जुलाई को सभी आरोपी उपस्थित रहें।

आपको बता दें की 25 फरवरी 2006 को यूपी एसटीएफ को पता चला कि अगले दिन यानि 26 फरवरी 2006 को होने वाली रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। मामले की जांच कर रही STF टीम ने आलमबाग स्थित एक मकान में छापा मारकर बेदीराम और उसके अन्य साथियों को प्रश्न पत्र समेत रंगे हाथों दबोच लिया था। बेदी राम का चचेरा भाई दीना सहित एक अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहा था। मौके से STF को कई अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र भी मिले थे। इस मामले में ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे की संलिप्तता भी पाई गई थी। इस पेपर लीक मामले में सभी अभियुक्तों के विरुद्ध लखनऊ के कृष्णा नगर थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया था। कृष्णा नगर थाने के पुलिस के द्वारा कुल 19 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। अब न्यायालय ने बेदी राम, विपुल दूबे, दीनदयाल, शिव बहादुर सिंह, संजय श्रीवास्तव और अवधेश सिंह के साथ अन्य पहले से गैरहाजिर अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

भदोही के ज्ञानपुर से विधायक विपुल दुबे बाहुबली विजय मिश्रा को हराकर चर्चा में आये थे। उन्होंने निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। अब उनका नाम पेपर लीक और भर्ती घोटाले में आया है। सुभासपा विधायक बेदीराम और विपुल दूबे के ख़िलाफ़ ग़ैर ज़मानती वारंट जारी करने का आदेश पारित हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow