भदोही: पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के माता जी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कल सुबह 11 बजे भोगांव घाट पर होगा अंतिम संस्कार।

भदोही: पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के माता जी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Sorce: social media

डेली न्यूज मिरर

भदोही | 01मार्च 2024 | 20:28 hr | सचिन मिश्रा 

जनपद के सहसेपुर गांव निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रंगनाथ मिश्र की माता इंद्रावती देवी जिनकी उम्र 104 वर्ष थी, का निधन हो जाने से लोगों में शोक की लहर व्याप्त है। बताया जाता है कि वे  कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जहां शुक्रवार को देर शाम उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही लोगों मे शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को पूर्वान्ह 11 बजे इनका अंतिम संस्कार भोगांव घाट पर किया जायेगा।।