राज्यसभा चुनाव के दौरान राजा भैया ने बता दी अपने 'मन की बात', क्या कहा?

जनसत्ता दल का वोट भाजपा के साथ: रघुराज प्रताप सिंह

Feb 26, 2024 - 18:58
Feb 26, 2024 - 19:08
 0
राज्यसभा चुनाव के दौरान राजा भैया ने बता दी अपने 'मन की बात', क्या कहा?
रघुराज प्रताप सिंह उपाख्य राजा भैया (कुंडा विधायक)

डेली न्यूज मिरर

लखनऊ (27 फरवरी 2024)

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा सदस्यों के लिए मतदान जारी है, इस दौरान कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने ANI से बात करते हुए कहा कि "जनसत्ता दल का वोट भाजपा के साथ है।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में अपने आठवें प्रत्याशी को उतारकर हलचलें तेज कर दी है। ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी अपने आठवें प्रत्याशी को और समाजवादी पार्टी अपने तीसरे प्रत्याशी को उच्च सदन में भेजने के लिए पूरा जोर लगा रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही पार्टी की नजर रघुराज प्रताप सिंह पर टिकी थी। 

लेकिन अब रघुराज प्रताप सिंह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनसत्ता दल का वोट भारतीय जनता पार्टी के साथ है।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist