IPL 2024: मुंबई इंडियंस के तूफान में उड़ा RCB, बल्लेबाजों ने की रनों की बारिश

Apr 11, 2024 - 18:50
 0
IPL 2024: मुंबई इंडियंस के तूफान में उड़ा RCB, बल्लेबाजों ने की रनों की बारिश
सूर्य कुमार यादव

डेली न्यूज़ | mirror

मुंबई | गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 

IPL 2024 का 25वा मैच आज मुंबई इंडियन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाया। कप्तान डु प्लेसिस, रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक ने धुआंधार अर्धशतक लगाया। जिस मैदान पर गेंदबाजों के लिए कोई इज्जत और मदद नहीं थी वहां जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके।

196 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए जमकर आरसीबी के गेंदबाजों को कुटाई की और मात्र 16वें ओवर में जरूरी रन को बनाकर मैच को एकतरफा करते हुए 7 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया। ईशान किशन और सूर्य कुमार यादव ने तूफानी बल्लेबाजी से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। मुंबई की पारी में कुल 15 छक्के लगे।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow