IPL 2024 में चमत्कार! आपस में गले मिले चिरप्रतिद्वंदी कोहली और गंभीर, गावस्कर बोले मिलना चाहिए ऑस्कर अवॉर्ड

Mar 30, 2024 - 04:42
 0
IPL 2024 में चमत्कार! आपस में गले मिले चिरप्रतिद्वंदी कोहली और गंभीर, गावस्कर बोले मिलना चाहिए ऑस्कर अवॉर्ड
From social media

डेली न्यूज़ | mirror 

बेंगलुरु | शुक्रवार, 29 मार्च 2024

IPL 2024 का 10वां मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम, बंगलुरु में कल RCB और KKR के बीच खेला गया। इस मैच में खास बात यह थी कि स्ट्रेटेजिक टाइम आउट के दौरान विराट कोहली और गंभीर को आपस में हाथ मिलाते और गले लगते हुए देखा गया। जिसे देखकर कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने इसे मैच ऑफ मोमेंट करारा दिया और कहा इन्हे फेयर प्ले अवार्ड मिलना चाहिए, उनसे इतर सुनील गावस्कर ने कहा नहीं इन्हे इसके लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिलना चाहिए। देखते ही देखते गंभीर और कोहली का गले मिलते हुए वीडियो और फोटो वायरल हो गया, जिसपर सोशल मीडिया पर memes की बाढ़ आ गई। आपको बता दें की IPL 2023 के दौरान गंभीर और कोहली के बीच तीखी नोंकझोंक हुई थी। उस समय गंभीर लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटर थे।

इस मैच में KKR ने RCB को बड़े आसानी से 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने कोहली के शानदार 83 रनों की बदौलत 182 रन बनाए परंतु KKR चेस करते हुए शुरु से ही मैच में हावी रहा और सुनील नारायण ने धुआंधार बैटिंग करते हुए मैच KKR की तरफ मोड़ दिया। और 17 ओवर में ही KKR ने मैच को जीत लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow