बीएसपी सांसद ने थाम लिया भाजपा का दामन, शामिल होते ही पीएम मोदी को लेकर कही ये बातें

Feb 25, 2024 - 08:04
 0
बीएसपी सांसद ने थाम लिया भाजपा का दामन, शामिल होते ही पीएम मोदी को लेकर कही ये बातें

डेली न्यूज मिरर
नई दिल्ली (25 फरवरी 2024)

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुए रितेश पांडे

बहुजन समाज पार्टी के सांसद रितेश पांडे आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। रितेश पांडे ने भाजपा में शामिल होते ही नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

 रितेश पांडे ने शामिल होने के बाद कहा कि "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजन को देखते हुए विकसित भारत की कल्पना में अपना सहयोग देने के लिए इस बड़े मिशन के लिए भाजपा के साथ जुड़कर काम करने के लिए आगे आया हूं। मेरे क्षेत्र में ही हम देखते हैं कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे, दो-दो औद्योगिक कॉरिडोर और 40 हजार से अधिक आवास उपलब्ध कराना दिखाता है कि यह हमारे क्षेत्र को विकसित भारत की ओर बढाने के लिए हो रहा है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow