प्रयागराज के कोरांव में चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश

Nov 9, 2024 - 16:39
Nov 10, 2024 - 03:43
 0
प्रयागराज के कोरांव में चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश
सांकेतिक फोटो

Daily News Mirror

प्रयागराज| 09 नवंबर 2024| दुर्गा प्रसाद मिश्र 

कोरांव प्रयागराज के पड़रिया गांव में अज्ञात चोरों ने एक पत्रकार के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ली. यह घटना कोरांव थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुईचोरों ने दरवाजों की कुंडी काटकर और खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और घर के अंदर रखे बॉक्स और आलमारी को तोड़ दिया. चोरी गए जेवरातों में सोने और चांदी की कई वस्तुएं शामिल हैं, जिनमें अंगूठी, चैन, कंगन, हार, झुमके और अन्य आभूषण हैं. इसके अलावा, 12 हजार नकदी भी चोरी हुई है.

कोरांव प्रयागराज में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता बढ़ रही है. लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता ह

पुलिस ने घटना का स्थलीय निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया गया है कि वे इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करें और चोरों को गिरफ्तार करें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.