यूपी RO-ARO पेपर लीक मामले में STF का बड़ा खुलासा, प्रयागराज से 6 लोगों को दबोचा

Jun 24, 2024 - 03:56
 0
यूपी RO-ARO पेपर लीक मामले में STF का बड़ा खुलासा, प्रयागराज से 6 लोगों को दबोचा

डेली न्यूज़ मिरर

प्रयागराज| 24 जून 2024| सचिन मिश्रा

उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के पेपर लीक मामले में यूपी STF ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि भोपाल के प्रिंटिंग प्रेस में पेपर छपा था। प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी सुनील रघुवंशी के साथ मिलकर राजीव नयन मिश्रा ने पेपर लीक को अंजाम दिया था। अब यूपी STF ने सुनील रघुवंशी समेत 6 लोगों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। सभी को प्रयागराज के सिविल लाइंस एरिया से दबोचा गया है। पेपर लीक के मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्रा का फाइनेंस हैंडलर सुभाष प्रकाश भी इस मामले में गिरफ्तार हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow