Breaking: प. बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में भीषण ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से टकराई माल गाड़ी, कई हताहत

Jun 17, 2024 - 06:26
Jun 17, 2024 - 06:26
 0
Breaking: प. बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में भीषण ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से टकराई माल गाड़ी, कई हताहत
From: X

डेली न्यूज़ मिरर

न्यू जलपाईगुड़ी| 17 जून 2024| सुदीप मजूमदार

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में आज बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई बोगियां हवा में कई फीट उछलते हुए पटरी से उतर गईं। इस हादसे में अभी तक 5 लोगों के मरने और दर्जनों लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे का कहना है कि ये हादसा सुबह 9 बजे के करीब हुआ। जिसके बाद वहां भारी बारिश भी शुरू हो गई। भारी बारिश के बीच राहत एवं राहत कार्य जारी है।

वहीं इस हादसे के बाद सियालदाह स्टेशन पर हेल्प डेस्क शुरू कर दिया गया है। इस हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow