भदोही में प्रिंसिपल हत्याकांड के 50 हजार के इनामी शूटर को STF ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

Mar 26, 2025 - 21:31
 0
भदोही में प्रिंसिपल हत्याकांड के 50 हजार के इनामी शूटर को STF ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार
फोटो: गिरफ्तार शूटर जुनैद

Daily News Mirror

Bhadohi | 26 March 2025| Roshan Tiwari

भदोही जिले में श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह हत्याकांड में शामिल 50,000 का इनामी शूटर जुनैद अहमद को महाराष्ट्र में एसटीएफ ने दबोच लिया है। यह घटना गत वर्ष 21 अक्टूबर को हुई थी, जब दो बदमाशों ने प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस टीम ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन जुनैद अहमद अभी तक पकड़ से दूर था। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शूटर को एसटीएफ की टीम ने महाराज से दबोचा है।

जेल में बंद प्रयागराज निवासी सौरभ सिंह ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए अपने पूर्व परिचित मोहम्मद कलीम को हत्या की सुपारी देकर घटना को अंजाम देने के लिए तैयार किया था। सुपारी किलिंग के मास्टरमाइंड कलीम ने कहा कि पैसे पर उन लोगों को हायर किया गया था और गोली चलाने और साथ रहने वाले के लिए ढाई ढाई लाख रुपए देने की बात की गई थी।

पुलिस ने बताया कि जुनैद अहमद को जल्द ही भदोही लाया जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow