कोनिया: श्रीशतचंडी महायज्ञ में धर्म अनुरागी सत्यम जी महाराज ने किया श्रीमदभागवत कथा का वाचन
Daily News Mirror
Bhadohi| 02 March 2025| Jitendra Pandey
भदोही, कोनिया क्षेत्र के ग्राम तुलसीकला में स्थित महरछ माता मंदिर पर आयोजित श्रीशतचंडी महायज्ञ में धर्म अनुरागी सत्यम जी महाराज ने श्रीमदभागवत कथा का वाचन किया। इस अवसर पर मारुतिनंदन जी महाराज ने भी राम कथा का वाचन किया। कथा के दौरान, धर्म अनुरागी सत्यम जी महाराज ने ध्रुव चरित्र का वृहदवर्णन किया और बताया कि कैसे ध्रुव ने अपनी अटल तपस्या से भगवान का मनमोह लिया और अपना और अपने परिवार का नाम अक्षय कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि जैसा खाओगे अन्न, वैसा ही होगा मन।
इसके अलावा, मारुतिनंदन जी महाराज ने राम कथा का वाचन करते हुए बताया कि भगवान श्रीराम का जीवन एक आदर्श जीवन है जिसे हमें अपनाना चाहिए और अपना जीवन सार्थक बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीराम कथा को सुनने मात्र से ही सभी के कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं।
कथा के दौरान, महरछ माता मंदिर परिसर में गोपाल जी महाराज के आचार्यत्व में हो रहे शतचंडी महायज्ञ में क्षेत्र से बड़ी संख्या में भक्तजन परिक्रमा लगाकर प्रसाद प्राप्त कर कथा का रसास्वादन करने उपस्थित रहे।
इस अवसर पर, महरछ माता मंदिर के पुजारी और आयोजकों ने धर्म अनुरागी सत्यम जी महाराज और मारुतिनंदन जी महाराज का स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?