मिर्जापुर में युवक ने पुल पर बाइक खड़ी कर गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

Mar 26, 2025 - 16:36
 0
मिर्जापुर में युवक ने पुल पर बाइक खड़ी कर गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी
सांकेतिक फोटो, Meta AI

Daily News Mirror

Mirzapur| 26 March 2025| Ashish Tiwari

मिर्जापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र के मेड़िया पक्का पुल से मंगलवार देर रात एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मछुआरों और राहगीरों ने पुलिस को दी।

मेड़िया गांव निवासी अभिषेक उर्फ गोलू पुत्र राम प्रसाद मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे पैशन प्रो बाइक से मेड़िया गंगा पुल पर पहुंचा और पुल पर बाइक खड़ी कर उसने गंगा नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय मछुआरों और राहगीरों ने घटना को देखा और पुलिस को इसकी तुरंत सूचना दी।

चौकी प्रभारी अदलपुरा उप निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि मेड़िया गांव का युवक गोलू बाइक से आया और पुल पर बाइक खड़ी कर छलांग लगा दिया। सूचना मिलने पर हमारी टीम ने वहां पर पहुंचकर युवक को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मौके पर मौजूद मछुआरों ने भी तत्काल प्रयास करते हुए युवक को पानी में तलाशने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते युवक गहरे पानी में समा गया। युवक ने किस कारण से ऐसा कदम उठाया, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने पुल पर मिली बाइक को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और आगे की जांच और युवक के तलाश में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow