IPL 2025: KKR ने RR को 8 विकेट से हराकर खोला खाता, क्विंटन डिकॉक ने खेली शानदार पारी

आज हैदराबाद का मुकाबला लखनऊ की टीम से होगा

Mar 27, 2025 - 06:28
 0
IPL 2025: KKR ने RR को 8 विकेट से हराकर खोला खाता, क्विंटन डिकॉक ने खेली शानदार पारी
फोटो: KKR vs RR

Daily News Mirror

Guwahati| 27 March 2025| Shakti Tiwari

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2025 सीजन के छठे मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 8 विकेट से हराकर प्वाइंट टेबल में अपना खाता खोला। यह मैच गुवाहाटी में खेला गया। राजस्थान की यह लगातार दूसरी हार थी। 

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे उसके गेंदबाजों ने बिल्कुल सही साबित करते हुए लगातार विकेट चटकाया। राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर मात्र 151 रन बना पाई। कोलकाता की टीम ने 17.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर 152 रन बनाकर जीत दर्ज की। कोलकाता के ओपनर क्विंटन डिकॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने कुछ खास स्कोर नहीं किया। RR के लिए ध्रुव जुरेल ने 28 गेंदों पर सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 29 रन और कप्तान रियान पराग ने 25 रनों की पारी खेली। कोलकाता की ओर से हर्षित राणा, मोइन अली, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। यह दोनों टीमों के बीच खेला गया 31वां मैच था, जिसमें से कोलकाता ने 15 और राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं और 2 मैच बेनतीजा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow