बिहार में चलाते हैं बुलेट और थार तो हो जाएं सावधान!, 'बुलेट राजा' पर प्रशासन की विशेष नजर

बिहार में बुलेट और थार चालक की होगी विशेष जांच, परिवहन विभाग के सचिव ने दिया आदेश

Feb 19, 2024 - 05:42
 0
बिहार में चलाते हैं बुलेट और थार तो हो जाएं सावधान!, 'बुलेट राजा' पर प्रशासन की विशेष नजर
प्रतीकात्मक फोटो

डेली न्यूज मिरर

पटना (19 फरवरी 2024)

बिहार में बुलेट चालकों एवं थार चालकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में बुलेट चलाने वालों और थार चलाने वालों पर प्रशासन की विशेष नजर है। मिली जानकारी के मुताबिक पटना परिवहन विभाग के सचिव ने एक बड़ा आदेश दिया है।

बुलेट चालकों और थार चालकों की विशेष निगरानी

आपको बता दें कि अटल पथ पर हुई दुर्घटना के बाद पटना परिवहन विभाग ने विशेष आदेश जारी किया है जिसके मुताबिक अब बुलेट चलाने वालों और थार चलाने वालों की विशेष जांच की जाएगी और साथ ही बुलेट गाड़ी में साइलेंसर बदलने पर फाइन भी लगाया जाएगा और साथ ही गाड़ी भी जब्त की जाएगी। 

साइलेंसर बदलने वाले दुकानों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अटल पथ पर थार गाड़ी से हुई दुर्घटना के बाद विभाग ने ये आदेश दिए हैं।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist