इस्तीफे के बाद मीडिया से मुखातिब हुए नीतीश कुमार, क्या कहा

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

Jan 28, 2024 - 06:11
Jan 31, 2024 - 05:55
 0
इस्तीफे के बाद मीडिया से मुखातिब हुए नीतीश कुमार, क्या कहा
नीतीश कुमार

डेली न्यूज मिरर

पटना (28 जनवरी 2024)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार सुबह नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। जिसके बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। 

नीतीश कुमार इस्तीफा देने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। कुमार ने कहा कि मैं काम कर रहा था लेकिन मुझे काम नहीं करने दिया जा रहा था। इससे लोगों को दुख हो रहा था। उन्होंने कहा कि 'आज हमने इस्तीफा सौंप दिया है। हमने अपने लोगों, पार्टी की राय को सुना और इसलिए आज हमने इस्तीफा दे दिया और जो सरकार थी उसे समाप्त कर दिया। जिस तरह से वहां के लोगों का दावा हो रहा था वो लोगों को खराब लग रहा था। आज अन्य पार्टियां जो पहले साथ में थी वो तय करेंगी, आगे जो होगा वो देखिएगा।'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist