बड़ी खबर: मथुरा में एक कार और बस की जोरदार टक्कर, 5 लोग झुलसे

बस का टायर फटने से हुआ हादसा, बस में सवार सभी लोग सुरक्षित

Feb 12, 2024 - 06:41
 0
बड़ी खबर: मथुरा में एक कार और बस की जोरदार टक्कर, 5 लोग झुलसे
प्रतीकात्मक फोटो

डेली न्यूज मिरर

मथुरा, यूपी (12 फरवरी 2024)

उत्तर प्रदेश के मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस और एक स्विफ्ट कार में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की देखते ही देखते दोनों गाड़ियों में आग लग गई और गाड़ियां धू -धू कर जलने लगी।

मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और वहीं कार में सवार पांच लोग झुलस गए हैं। 

मथुरा एसएसपी ने क्या कहा 

हादसे को लेकर ANI से बातचीत करते हुए मथुरा के SSP शैलेश कुमार पांडे ने कहा, "आज सुबह एक बस और कार की आपस में टक्कर हो गई। जांच में बताया जा रहा है कि बस का टायर फटा और उसका संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रही कार उससे टकरा गई। दोनों वाहनों में आग लग गई। बस में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल गए और कार में सवार 5 लोग झुलस गए, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।"

बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोगों में एक व्यक्ति की पहचान कर ली गई है, पुलिस उनके परिजनों से सम्पर्क करने एवं अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist