महेश गुप्ता बने भारतीय तेली साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजहित में कार्य करने का लिया संकल्प

तेली समाज के उत्थान एवं विकास के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे: महेश गुप्ता 

महेश गुप्ता बने भारतीय तेली साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजहित में कार्य करने का लिया संकल्प

डेली न्यूज मिरर 
मिर्ज़ापुर (12 फरवरी 2024)

चुनार क्षेत्र के ग्राम सभा विदापुर के महेश गुप्ता को भारतीय तेली साहू समाज का उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नवल किशोर तेली द्वारा मनोनीत किया गया। महेश गुप्ता के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर महेश सागर गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, चन्द्रेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता , सत्यनारायण गुप्ता, सुनील गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, राजनैतिक दल से राहुल सिंह,साजन तिवारी, प्रमोद कुमार अनिल कुमार आदि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बधाई व शुभकामनाएं दी। नवागत प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि हम तेली साहू समाज के उत्थान और विकास के लिए तन मन धन से पूर्ण निष्ठा व नि:स्वार्थ भाव से सेवा करेंगे। नवागत प्रदेश उपाध्यक्ष ने भारतीय तेली साहू समाज के गौरव तेज़ बहादुर गुप्ता को मोमेंटो देकर आभार व्यक्त किया।।

डेली न्यूज मिरर के लिए अजय कुमार पाल की रिपोर्ट.