Mirzapur News: पहाड़ी में जिलाधिकारी ने किया आधार सेवा केंद्र और साड़ी लूम का उद्घाटन 

May 24, 2025 - 20:29
 0
Mirzapur News: पहाड़ी में जिलाधिकारी ने किया आधार सेवा केंद्र और साड़ी लूम का उद्घाटन 
फोटो: उद्घाटन समारोह के दौरान की

पहाड़ी, 24 मई 2025: विकास खंड पहाड़ी के ब्लॉक परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र के माध्यम से क्षेत्रवासियों को आधार कार्ड निर्माण और संशोधन की सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने परिसर में एक फलदार वृक्ष भी रोपित किया।

इसी क्रम में, जिलाधिकारी ने विंध्याचल मंडल की मंडलायुक्त की धर्मपत्नी स्नेह त्रिपाठी के साथ ग्राम पंचायत सिंधोरा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए प्रथम पावर लूम केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने पावर लूम मशीन का निरीक्षण किया और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझा।

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सिंधोरा में पंचायत भवन परिसर में बाउंड्री वॉल, सुंदरीकरण, चार पावर लूम के लिए शेड निर्माण, उत्सव केंद्र, और गंगा घाट के निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही, सिंधोरा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर समस्त विकास कर्मी उपस्थित रहे।

यह पहल क्षेत्र में स्वरोजगार और बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow