राज्यसभा चुनाव: UP में नतीजे घोषित, 8 सीटों पर भाजपा और 2 पर सपा को मिली जीत

क्रॉस वोटिंग की वजह से सपा के आलोक रंजन को मिली हार

Feb 27, 2024 - 18:56
Mar 5, 2024 - 21:04
 0
राज्यसभा चुनाव: UP में नतीजे घोषित, 8 सीटों पर भाजपा और 2 पर सपा को मिली जीत

डेली न्यूज मिरर

लखनऊ| 27 फरवरी 2024| 16:15hr | Shakti Tiwari

उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर राज्यसभा चुनावों में भाजपा ने 8 प्रत्याशी उतारे थे जबकि सपा ने 3 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। वोटिंग के बाद मंगलवार देर शाम तक चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए गए जिसमे भाजपा के सभी 8 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की जबकि सपा के एक प्रत्याशी आलोक रंजन को क्रॉस वोटिंग के चलते हार का सामना करना पड़ा जबकि अन्य 2 ने जीत हासिल की।

  क्रॉस वोटिंग पर भाजपा ने कहा कि क्रॉस वोट करने वाले विधायकों ने अपने 'अंतरात्मा' की आवाज सुनी और प्रधानमंत्री मोदी में अपना विश्वास जताया। इसके बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर कार्यवाही करने के संकेत दिए हैं। 

किसको कितने वोट मिले:

भाजपा उम्मीदवार
1. सुधांशु त्रिवेदी को 38 वोट
2. तेजवीर सिंह को 38 वोट
3. नवीन जैन को 34 वोट
4. अमरपाल मौर्य को 36 वोट
5. RPN सिंह को 34 वोट
6. साधना सिंह को 34 वोट
7. संगीता बलवंत बिंद को 36 वोट
8. संजय सेठ को 29 वोट

सपा उम्मीदवार
1. जय बच्चन को 41 वोट
2. राम जी लाल सुमन को 37 वोट
3. आलोक रंजन को 16 वोट

चुनाव में सबसे ज्यादा वोट जया बच्चन को मिले।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow