कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला टीम को किया गया सम्मानित

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजु नेता रहे।

Feb 27, 2024 - 15:34
Feb 27, 2024 - 15:39
 0
कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला टीम को किया गया सम्मानित

डेली न्यूज मिरर

मड़िहान मिर्जापुर, 27 फरवरी 2024

रिपोर्टर: अजय कुमार पाल

विकासखंड राजगढ़ के कुड़ी ग्राम पंचायत में मंगलवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने भाग लिया जिसमें कुड़ी की टीम निर्णायकों  द्वारा विजयी घोषित की गई। पूरे खेल में कुड़ी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यही कुड़ी की टीम मंडल स्तर पर जीत का परचम लहरा चुकी है। इस टीम को केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री व सांसद मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

 आज के प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम को समाजसेवी अशोक केशरी निवासी रावटसगंज व क्षेत्र पंचायत सदस्य ददरा कुड़ी व युवा नेता राजू मौर्य प्रदुम कुमार द्वारा पुरस्कार देकर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में आए हुए मुख्य अतिथि राजु नेता ने कहा कि बालिकाओं को अगर और मौका मिलेगा तो ये कुड़ी ग्राम पंचायत का नाम आगे और रोशन करेंगी उन्होंने कहा अगर मौका मिला तो हम बच्चियों को आगे ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं दर्शकों की भारी भीड़ उपस्थित रही।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow