ग्राम सभा भाईपुर कला में नमो युवा चौपाल का आयोजन

चौपाल के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पराज वन गिरी उपस्थित रहे।

Feb 27, 2024 - 12:01
Feb 27, 2024 - 12:12
 0
ग्राम सभा भाईपुर कला में नमो युवा चौपाल का आयोजन

डेली न्यूज मिरर

मिर्जापुर, 27 फरवरी 2024

रिपोर्ट: अजय कुमार पाल

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अदलहाट के द्वारा नमो युवा चौपाल का आयोजन ग्राम सभा भाईपुर कला में आयोजित किया गया। जिसमें देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में चर्चा और नए युवा मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिए प्रेरित किया गया। नमो युवा चौपाल के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पराज वन गिरी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने किया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सदस्य रितेश पांडे के द्वारा किया गया।

नमो युवा चौपाल कार्यक्रम के ग्राम संयोजक के रूप में मंडल मंत्री भाजयुमो शुभम सिंह , मंडल मंत्री भाजयुमो दीपक ,मंडल मंत्री भाजयुमो सुनील पांडे ,जयप्रकाश मिश्रा व अत्यधिक संख्या में युवा साथी तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow