बिहार की सियासत में फिर भूचाल, VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कर दी बड़ी मांग!

VIP प्रमुख ने कहा - जीतन राम मांझी को बनाना चाहिए सीएम

बिहार की सियासत में फिर भूचाल, VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कर दी बड़ी मांग!
मुकेश सहनी, VIP

डेली न्यूज मिरर

पटना, 5 फरवरी 2024

VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को लेकर बड़ी मांग कर दी है। उनके इस मांग के बाद बिहार की सियासत में एकबार फिर हलचल तेज हो गई है। बता दें कि सहनी ने एनडीए सरकार से जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है।

नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद से ही बिहार की सियासत में कई बदलाव हो रहे हैं। नई सरकार में विभागों का बंटवारा हो रहा है, ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी नई सरकार में दो मंत्री पद मांग रहे थे और साथ ही महागठबंधन से मिल रहे प्रलोभन का भी जिक्र कर रहे थे। अब VIP नेता मुकेश सहनी भी जीतन राम मांझी के समर्थन में उतर गए हैं और सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं।

VIP सुप्रीमो ने कर दी बड़ी मांग 

विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि जीतन राम मांझी को दो मंत्री पद ही क्यों मिलना चाहिए बल्कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। आगे सहनी ने कहा कि, नीतीश कुमार उन्हें मुख्यमंत्री बना भी चुके हैं।

वो दलित हैं और उनके पास अनुभव भी है: मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि वह दलित भी हैं और उनके पास अनुभव भी है। झारखंड का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सहनी ने कहा कि उनके पास तो चार विधायक हैं हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि झारखंड में एक विधायक वाले मधु कोड़ा भी वहां के मुख्यमंत्री बने थे।

सांसद का चुनाव जीतना नहीं है लक्ष्य, बल्कि अधिकार दिलाना है: मुकेश सहनी

पत्रकारों ने जब उनसे आगामी लोकसभा चुनाव से जुड़े सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि वीआईपी पूरी बिहार में चुनाव लड़ेगी और किसी ना किसी गठबंधन से ही चुनावी मैदान में उतरेगी। आगे कहा कि हमारा लक्ष्य सांसद का चुनाव जीतना नहीं है हम निषादों को उनका अधिकार दिलाना चाहते हैं।।