मिर्जापुर में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान: सरोज सरगम के जहर से उबल रहा समाज, पुलिस की निष्क्रियता पर गुस्सा चरम पर

Sep 23, 2025 - 18:42
 0
मिर्जापुर में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान: सरोज सरगम के जहर से उबल रहा समाज, पुलिस की निष्क्रियता पर गुस्सा चरम पर
सरोज सरगम के गिरफ्तारी की मांग हुई तेज

Daily News Mirror| Mirzapur 

मिर्जापुर, 23 सितंबर 2025 (स्पेशल रिपोर्ट): नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, जब करोड़ों हिंदू भक्त मां दुर्गा के चरणों में सिर झुकाकर आशीष मांग रहे हैं, तभी मिर्जापुर की सरोज सरगम नाम की तथाकथित 'लोक गायिका' ने एक बार फिर हिंदू धर्म की आस्था पर कुल्हाड़ी चला दी! उसके यूट्यूब चैनल 'सरोज सरगम मिर्जापुर' पर अपलोड वीडियो में मां दुर्गा को घिनौने शब्दों से नवाजा गया है, भगवान विष्णु को 'होलिका हत्यारा' कहा गया है, और यहां तक कि भक्त प्रह्लाद को शराब के नशे में चूर बताकर मजाक उड़ाया गया। यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति पर सीधा थूकना है – एक ऐसा अपराध जो समाज को में लोगों को आक्रोशित कर रहा है।

सरोज सरगम का यह कृत्य नया नहीं है। उसके चैनल पर ब्राह्मणों और हिंदू देवताओं-देवियों के खिलाफ नफरत भरी सामग्री भरी पड़ी है। भगवान शिव और मां दुर्गा पर अश्लील गाने, अभद्र टिप्पणियां – सब कुछ खुलेआम! और आश्चर्यजनक रूप से, मिर्जापुर पुलिस ने अब तक 6-7 एफआईआर दर्ज करने के बावजूद इसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की? क्या हिंदू भावनाओं का अपमान अब 'फ्री स्पीच' का नाम ले चुका है? 

सोशल मीडिया पर हिंदू समाज का आक्रोश आसमान छू रहा है! हजारों यूजर्स #Arrest_Saroj_Sargam का हवाला देकर चीख-चीखकर न्याय मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "नवरात्रि के पहले दिन मां का अपमान? पुलिस सो रही है या हिंदू वोटों की चिंता में? तुरंत गिरफ्तारी करो वरना सड़कें गवाह बनेंगी!"

दूसरे ने सवाल उठाया, "6 एफआईआर के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं? क्या हिंदू देवताओं का अपमान अब अपराध ही नहीं?"

मिर्जापुर से लेकर दिल्ली तक, हिंदू संगठन सड़कों पर उतरने को तैयार हैं। हिंदू जागरण मंच और अन्य संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन तेज होगा। यह सिर्फ धार्मिक अपमान नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर सवाल है – आईपीसी की धारा 295ए के तहत यह स्पष्ट अपराध है, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का दोषी ठहराता है!

मिर्जापुर पुलिस का आधिकारिक ट्वीट 18 सितंबर को एफआईआर दर्ज होने की बात तो करता है, लेकिन गिरफ्तारी का नामोनिशान नहीं!  क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति अब हिंदू आस्था के लिए लागू नहीं?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow