मिर्ज़ापुर में किसान अनिश्चित कालीन धरने पर डटे

मिर्ज़ापुर में किसान अनिश्चित कालीन धरने पर डटे

Daily News Mirror

मिर्जापुर | बुधवार, 06 मार्च 2024 | अजय कुमार पाल

भारतीय किसान यूनियन जनपद मिर्जापुर के द्वारा बनस्थली महाविद्यालय अहरौरा के पास SH-5A वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित अस्थाई अवैध टोल प्लाज को हटाने, फतेहपुर पर 30 दिन रिचार्ज करने, जल जीवन मिशन से लिए गए बांधों से पानी को सिंचाई के लिऐ बांधों को अन्य स्रोतों से भरने व अन्य मांगों को लेकर किसान अनिश्चित कालीन धरने पर  डटे है, दिनाक 03/03/2024 दिन रविवार को धरना के 57 वे  दिन की अध्यक्षता अमरनाथ ने की, जिसमें प्रहलाद सिंह प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, मंडल उपाध्यक्ष परशुराम मौर्य, नगर अध्यक्ष रामविलास सिंह, अमरनाथ यादव, पारस, किस्मत कुशवाहा, नंदलाल भारती, चुल्हन बिंद श्यामकेर पाल, श्याम देव चंदन मौर्य,सुदर्शन यादव, एसडी प्रजापति, रवीश कुमार,व अन्य लोग उपस्थित रहें।