हलिया: अधेड़ ने कनेर के पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को किया समाप्त

Aug 26, 2024 - 02:13
 0
हलिया: अधेड़ ने कनेर के पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को किया समाप्त

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 26 अगस्त 2024| आशीष तिवारी

हलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के महुगढ गांव महावीर तालाब स्थित कनैल के पेड़ में रविवार की शाम अधेड़ का शव गमछा के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पंहुची पुलिस शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हलिया थाना क्षेत्र के 50 वर्षीय लालमुनाई मुसहर ने घर से करीब एक किलोमीटर दूर तालाब के पास स्थित कनैल के पेड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में गमछा के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया। तालाब की ओर पंहुचे एक व्यक्ति ने अधेड़ को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखकर ग्रामीणों को सूचना दी और मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने फांसी के फंदे से अधेड़ के शव को नीचे उतरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ ने किन परिस्थितियों में ऐसा कदम उठाया यह जांच का विषय है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कनैल के पेड़ में गमछा के सहारे फांसी लगाकर एक अधेड़ व्यक्ति ने जान दे दिया है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे की कार्यवाही किया जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow