पत्नी के ज्यादा खर्चे से परेशान युवक ने दोस्तों को ढाई लाख की सुपारी देकर कराई पत्नी की हत्या

Aug 25, 2024 - 15:42
May 9, 2025 - 18:43
 0
पत्नी के ज्यादा खर्चे से परेशान युवक ने दोस्तों को ढाई लाख की सुपारी देकर कराई पत्नी की हत्या
फोटो: अजय और उसकी पत्नी

Daily News Mirror

ग्वालियर| 25 अगस्त 2024| शक्ति तिवारी

एमपी के ग्वालियर जिले से एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। जहां एक पति ने अपने पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए करवा दी कि वह ज्यादा खर्चीली थी। 

13 अगस्त को हुई हत्या का खुलासा 11 दिनों बाद पुलिस ने किया, जिसको सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल आरोपी अजय ने अपनी पत्नी की हत्या अपने ही दोस्तों को सुपारी देकर करवाई। और आरोपी अजय ने इस हत्या को दुर्घटना बनाने की पूरी साजिश रची थी।

पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या को बताया एक्सीडेंट

उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या को रोड ऐक्सिडेंट बताया जिसमें उसने कहा की दुर्गावती अपने भाई संदेश के साथ बाइक पर मंदिर से लौट रही थी तभी लोडिंग वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी, जिसमें दुर्गावती की मौत हो गई। पुलिस ने अजय से दोबारा इस बारे में पूछताछ की तो उसने कहा टक्कर मारने वाली गाड़ी कार भी हो सकती है। अजय के बदलते बयानों से वह शक के घेरे में आ गया।

कैसे हुआ इस घटना का खुलासा

पुलिस ने घटना वाली जगह के पास की CCTV फुटेज चेक किया तो उसमें कोई लोडिंग वाहन नहीं दिखा। हालांकि जब दुर्गावती और उसका भाई संदेश बाइक से जा रहे थे तब उनके पीछे इको स्पोर्ट कार जरूर दिखी। बाद में तफ्तीश करने पर पता चला कि ये कार अजय के दोस्त की है। कड़ाई से पूछताछ में अजय टूट गया और उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। उनसे पुलिस को बताया कि दुर्गावती जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च करती थी जिससे नाराज होकर उसने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। उसने पत्नी की हत्या के लिए अपने दोस्त को ढाई लाख की सुपारी देकर हत्या करवा दी। काम होने के बाद अजय ने सुपारी के पैसे भी अपने दोस्त को दे दिया था।

दोनों की ये दूसरी शादी थी

हत्या में अजय ने अपने 3 दोस्तों को शामिल किया था, जिन्हे उसने कुल ढाई लाख रुपए दिए। अजय और दुर्गावती दोनों की ये दूसरी शादी थी। वे प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी के दौरान एक दूसरे के संपर्क में आए थे। परंतु उनकी शादी कहीं और हो गई थी। जहां दुर्गावती ने अपने पहले पति से तलाक ले लिया था वहीं अजय अपनी बीबी को गांव छोड़ दुर्गावती से कोर्ट में शादी के बाद शहर में किराए के मकान में रह रहा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow