विंध्याचल में पुरानी वीआईपी गेट के पास खून की उल्टी के बाद उन्नाव के व्यक्ति की मौत
Daily News Mirror
Mirzapur| 31 March 2025| Ashish Tiwari
विंध्याचल में एक दुखद घटना घटी, जहां उन्नाव निवासी 42 वर्षीय राजकुमार को रविवार की देर रात पुरानी वीआईपी गेट के पास खून की उल्टी होने लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
राजकुमार पुरानी वीआईपी गेट के पास खाना-पीना खाने के बाद अपनी प्रतिदिन की दवा खाने के लिए जा रहे थे, जब यह घटना घटी। जैसे ही वह पुरानी वीआईपी मुख्य गेट के पास पहुंचे, खून की उल्टी आने से वह जमीन पर गिर पड़े। आनन फानन में पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
What's Your Reaction?