नेपाल में लैंडस्लाइड से हाहाकार, सवारियों से भरी दो बस नदी में बही, 7 भारतीयों समेत 63 लापता

नेपाल में लैंडस्लाइड से हाहाकार, सवारियों से भरी दो बस नदी में बही, 7 भारतीयों समेत 63 लापता

Daily News Mirror

काठमांडू| 12 जुलाई 2024| राकेश पंगतू 

नेपाल से आज सुबह दुखद खबर आई है। जहां सवारियों से भरी 2 टूरिस्ट बसें लैंडस्लाइड की वजह से त्रिशूल नदी में बह गई। जिसमें 63 लोगों के बह जाने की खबर है। जिसमें 7 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर रेस्क्यू टीमें मौके पर हैं, बचाव कार्य जारी है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बसें काठमांडू के लिए जा रही थी। यह हादसा सुबह 3:30 बजे नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की वजह से हुई है। हादसे में कईयों के मारे जाने की खबर है, जिसमें 7 भारतीय भी शामिल हैं। चितवन के मुख्य जिलाधिकारी ने बताया भारी बारिश के चलते रेस्क्यू में बड़ी समस्या आ रही है। इस घटना पर नेपाल के पीएम पुष्प दहल प्रचंड ने दुख जताया है।