प्रयागराज में शादी के 2 दिन बाद दुल्हन बनी माँ, पति ने अपनाने से किया इंकार

परिवार वालों ने कहा शादी से पहले से संपर्क में थे दोनों

Mar 3, 2025 - 18:10
 0
प्रयागराज में शादी के 2 दिन बाद दुल्हन बनी माँ, पति ने अपनाने से किया इंकार
Photo: Meta AI Generated

Daily News Mirror

Prayagraj| 03 March 2025| Durga Prasad Mishra

प्रयागराज| उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्रयागराज के एक गांव में शादी के मात्र 2 दिन बाद ही दुल्हन माँ बन गई। यह घटना करछना के एक युवक की शादी के बाद हुई, जिसकी बारात गांव जसरा गई थी।

शादी के अगले दिन रिसेप्शन हुआ और तीसरे दिन बहू बच्चे की माँ बन गई। लेकिन इस घटना के बाद युवक ने पत्नी को अपनाने से इंकार कर दिया। युवक का कहना था कि शादी 4 माह पहले तय हुई थी और उसका इस बच्चे से कोई जुड़ाव नहीं है। वहीं लड़की पक्ष ने बताया कि युवक और युवती विवाह से पहले संपर्क में थे। इस मामले में समस्या समाधान के लिए गांव में पंचायत हुई और फिलहाल जच्चा-बच्चा को मायके भेज दिया गया है।

अब इस मामले की जांच के लिए डीएनए टेस्ट कराने की बात कही जा रही है। यह घटना प्रयागराज के ग्रामीण क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस घटना को लेकर आश्चर्यचकित हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow