70 साल के अधेड़ ने अपनी 35 वर्षीय बहू से रचाई शादी, 10 दिन पहले घर से दोनों हो गए थे फरार, गांव लौटकर सबके सामने कर डाली शादी

Aug 1, 2024 - 11:22
 0
70 साल के अधेड़ ने अपनी 35 वर्षीय बहू से रचाई शादी, 10 दिन पहले घर से दोनों हो गए थे फरार, गांव लौटकर सबके सामने कर डाली शादी
फोटो: शादी के बाद हरिशंकर और उसकी बहू

Daily News Mirror

मऊ| 01 अगस्त 2024| रोशन तिवारी

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप दंग हो जायेंगे। मऊ के घोसी थाना अंतर्गत सराय शादी गांव के एक अधेड़ व्यक्ति ने अपनी ही बहू संग शादी कर रिश्ते को तार-तार करने वाला काम किया है। जबकि 35 वर्षीय बहू भी 2 बच्चों की मां है। 10 दिन पहले ससुर और बहू दोनों घर से गायब हो गए थे। जिसके बाद गांव में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी थी। रविवार को दोनों शादी की पूरी तैयारी के साथ अचानक गांव पहुंचे। गांव के ही एक मंदिर में ससुर और बहू ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाल शादी रचा ली। ससुर अपने साथ वरमाला और सिंदूर की डिब्बी भी लाया था, वहीं बहू भी नई नवेली दुल्हन की तरह सज के पहुंची थी। 

आपको बता दें कि 70 वर्षीय बुजुर्ग हरिशंकर सराय गांव का कोटेदार है और 5 बेटों का पिता है। वहीं छोटी बहू से हरिशंकर के नैना कब चार हुए और दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की ठान ली। गांव के मंदिर में ही शादी की रस्में निभाते समय वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने अपने कैमरे में इस हैरान करने वाली घटना को कैद कर लिया। देखते ही देखते उनके वीडियो वायरल हो गए। मौके पर इतनी भीड़ देख कर पुलिस भी पहुंच गई, परंतु उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow