ड्रमंडगंज में वृद्ध की संदिग्ध मौत: बेटी के आरोप पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Oct 22, 2024 - 17:01
 0
ड्रमंडगंज में वृद्ध की संदिग्ध मौत: बेटी के आरोप पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
फोटो: बुजुर्ग के अंतिम यात्रा की

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 22 अक्टूबर 2024| दिलीप दूबे

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बोधीपुर गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध देवनारायण की मौत के मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत प्रयागराज जिले के औंता गांव में उनकी दूसरी पत्नी की बेटी के घर पर हुई थी।

वृद्ध की पहली पत्नी से पैदा बेटी बिटोलिया देवी ने अपने पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देवनारायण ने दो शादी की थी और उनकी पहली पत्नी की 20 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से दो संतान थे, जिनमें से बेटे की मौत 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है। दूसरी पत्नी चंद्र कली से एक बेटी पूजा है।

पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि बेटी के आरोप पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow