लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 1.30 लाख करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान, जानें आपके एक वोट की कीमत कितनी

लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 1.30 लाख करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान, जानें आपके एक वोट की कीमत कितनी

डेली न्यूज़ मिरर

नई दिल्ली| 1 जून 2024| अजय कुमार पाल

लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी यानि कि सातवें चरण का मतदान जारी है। इसी के साथ 2 महीनों से चल रहे लोकतंत्र के इस महोत्सव पर विराम लग जायेगा। जिसके नतीजे 4 जून को आएंगे। सभी पार्टियों ने इस बार के चुनाव में दिल खोलकर खर्च किया है। इसी कारण से पिछले लोकसभा चुनाव में खर्च हुए करीब 60 हजार करोड़ रुपए से कहीं ज्यादा इस बार के चुनाव में हुए हैं।

चुनाव आयोग ने प्रत्येक प्रत्याशी के लिए चुनावी खर्च तय कर रखे हैं। जिसके तहत लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार अधिकतम 95 लाख रुपए तक खर्च कर सकते हैं। जबकि विधानसभा चुनाव में 28 से लेकर 40 लाख रुपए खर्च करने की सीमा तय की गई है। इस बार का ये चुनाव अभी तक हुए सभी चुनावों में सबसे महंगा रहा है। जिसमें कुल 1.30 लाख करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान जताया जा रहा है। इतने रुपए 2020 में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनावों में भी नहीं हुए थे। इस हिसाब से अगर एक वोट की कीमत निकाली जाए तो आपके एक वोट की कीमत करीब 1400 रुपए आएंगे।