बरेली में गैस एजेंसी के ट्रक में भीषण आग, 350 सिलेंडर ब्लास्ट होने से मची दहशत

ब्लास्ट से आधे से एक किलोमीटर तक उछलते रहे सिलेंडर

Mar 25, 2025 - 14:33
 0
बरेली में गैस एजेंसी के ट्रक में भीषण आग, 350 सिलेंडर ब्लास्ट होने से मची दहशत
फोटो: घटनास्थल से

Daily News Mirror

Bareilly| 25 March 2025| Roshan Tiwari

बरेली, उत्तर प्रदेश में एक भयावह घटना घटी, जिसमें एक गैस एजेंसी के ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। घटना परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन के समीप स्थित महालक्ष्मी गैस एजेंसी के परिसर में हुई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के दुकानदारों और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिलेंडर एक एक कर हवा में उछलकर दूर जाकर ब्लास्ट होते रहे, जिसे देखकर लोगों ने दहशत फैल गया।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे ट्रक से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही बरेली सिटी फायर स्टेशन से तीन दल परसपुर पहुंचे और करीब दो घंटे के संघर्ष के बाद आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक में कुल 350 सिलेंडर रखे हुए थे जो एक-एक कर के ब्लास्ट कर गए। ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, लेकिन एजेंसी के गोदाम में रखे सिलेंडरों को सुरक्षित बचा लिया गया। जिलाधिकारी बरेली ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर और फायर सेफ्टी विभाग के अधिकारियों को तत्काल जांच का निर्देश दिया है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण बताया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow