विंध्याचल मंदिर में नवरात्रि में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए प्रशासन का खास इंतजाम

फव्वारा पंखों से लैश होगा पूरा मंदिर कॉरिडोर और...

Mar 26, 2025 - 13:19
Mar 26, 2025 - 13:36
 0
विंध्याचल मंदिर में नवरात्रि में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए प्रशासन का खास इंतजाम
फोटो: विंध्याचल मंदिर

Daily News Mirror

Mirzapur| 26 March 2025| Ashish Tiwari

मिर्जापुर स्थित विंध्याचल माता रानी के दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार धूप और तपिश के बीच भी ठंडेपन का एहसास मिलेगा। नगर पालिका परिषद की ओर से मंदिर की ओर जाने वाले सभी चार गेटों और विभिन्न कॉरिडोर परिषद में फव्वारा वाले पंखे (मिस फैन) लगवाये जायेंगे।

इसके अलावा, श्रद्धालुओं के पांव को राहत देने के लिए सभी रास्तों पर मैट और ऊपर छाया की व्यवस्था रहेगी। पुरानी वीआईपी, न्यू वीआईपी, जयपुरिया गली और कोतवाली गली में जगह-जगह मिस फैन लगाया जाएगा ताकि लंबी कतार में खड़े श्रद्धालुओं को गर्मी के थपेड़ों के बीच राहत मिलती रहे।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अधिकारी गोवा लाल ने बताया कि अभी फव्वारा पंखों की संख्या निर्धारित नहीं है परंतु विंध्याचल नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं के लिए फव्वारा फैन जरूरत के हिसाब से लगाए जाएंगे।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow