मिर्जापुर पुलिस ने बाहुबली विजय मिश्रा के समधि को 2 करोड़ रंगदारी मांगने के आरोप में किया गिरफ्तार
Daily News Mirror
Mirzapur| 25 March 2025| Ashish Tiwari
मिर्जापुर की शहर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक विजय मिश्र के समधि रमेशचंद मिश्रा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में की गई है।
शहर कोतवाल नीरज कुमार पाठक ने बताया कि भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के कौलापुर निवासी सूर्य कमल तिवारी उर्फ सूरज तिवारी ने 21 जुलाई 2024 को तहरीर दी थी कि विजय मिश्रा और उनके समधि रमेशचंद मिश्रा ने कचहरी स्थित कोर्ट में एक पेशी के दौरान 2 करोड़ रुपये और मकान नाम लिखने की धमकी दी थी। सूरज तिवारी जिन्होंने यह शिकायत दर्ज करवाई थी वे विजय मिश्रा केस में वादी रहे कृष्णमोहन तिवारी के बेटे हैं।
पुलिस ने रमेशचंद मिश्रा के खिलाफ रंगदारी समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया था और सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी मिर्जापुर पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई है, जो अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
What's Your Reaction?