बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधी को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, सिर पर था लाखों का इनाम

Jun 6, 2024 - 04:19
 0
बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधी को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, सिर पर था लाखों का इनाम
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

मुजफ्फरनगर| 6 जून 2024| सचिन कुमार

बिहार सरकार द्वारा सवा दो लाख रुपए के इनामी बदमाश निलेश को यूपी एसटीएफ और बिहार एसटीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन में ढेर कर दिया है। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र में यह इनकाउंटर किया गया है। बुधवार को देर रात हुए इस ऑपरेशन में यूपी एसटीएफ ने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से निलेश घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुख्यात अपराधी निलेश पर हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे कुल 16 गंभीर मामलों में अपराध दर्ज था। इसी साल फरवरी में निलेश को बिहार पुलिस ने बेगुसराय में घेर रखा था परंतु पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर वह भाग निकला था, तभी से वह फरार चल रहा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow