मिर्जापुर: युवक ने बीयर पीकर कुबूली हत्या की बात, फिर दोस्त ने पुल से गंगा में फेंक उतारा मौत के घाट

Mar 6, 2025 - 11:47
Mar 6, 2025 - 12:21
 0
मिर्जापुर: युवक ने बीयर पीकर कुबूली हत्या की बात, फिर दोस्त ने पुल से गंगा में फेंक उतारा मौत के घाट
Photo: AI Generated

Daily News Mirror

Mirzapur| 06 March 2025| Ashish Tiwari 

मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के हरदी शाहजनी गांव के लापता युवक की गुत्थी सुलझ गई है। उसके दोस्तों ने ही उसकी हत्या करके गंगा में शव को फेंक दिया है।

शराब के नशे में हत्यारे ने मृतक के भाई से युवक के हत्या की बात कुबूल की। फिर गुस्साए युवक ने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शव की तलाश गंगा में जारी है। हरदी शहजनी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसका भाई सुशील उर्फ मोनू (28 वर्ष) 20 फरवरी को दो दोस्तों के साथ घर से निकला था फिर वापस नहीं आया। पुलिस ने सीडीआर निकाल कर जब जांच की तो इस मामले में बड़ा खुलासा सामने आया। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो बताया कि सुशील को उन्होंने गंगा नदी में फेंक दिया। दोनों युवकों की पहचान अभिषेक पांडेय निवासी हरदी शहजनी और आदित्य पटेल निवासी डेढ़ौना थाना अदलहाट के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि उसके भाई अभिजीत की मृत्यु 2024 में एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी, लेकिन उसे शक था कि उसकी हत्या की गई थी। 

अभिषेक अपने साथ आदित्य के साथ सुनील को उसके घर से लेकर निकला था। चुनार के दुर्गा जी मोड़ पर बाटी चोखा खाने के बाद उन्होंने 8 बीयर की बोतलें खरीदी। जबकि सुनील ने पहले से ही दो बीयर पी रखी थी। दो और बीयर पीने के बाद सुनील पूरी तरह से नशे में धुत हो चुका था, तब उसने अभिषेक को बताया कि उसके भाई अभिजीत की हत्या उसी ने की थी। इतना सुनते ही अभिषेक ने अपना आपा खो दिया और सुनील को उठाकर चुनार पुल से नीचे गंगा में फेंक दिया। वहीं अब पुलिस सुनील के शव की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow